पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. इस मैसेज में कहा जा रहा है कि सितंबर के पहले हफ्ते में बैंक बंद र हेंगे. इस मैसेज में ये भी हिदायत दी जा रही है कि 9 सितंबर तक आपको बैंक से जुड़े आपके सभी काम को मैनेज कर लेने चाहिए. लेकिन इस मैसेज में पूरा सच नहीं बताया गया है. व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहे इस मैसेज में कहा जा रहा है कि 1 सितंबर से लेकर 9 सितंबर तक बैंकिंग व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होगी. क्योंकि इस दौरान ज्यादातर दिन बैंक बंद रहेंगे. मैसेज में दावा किया जा रहा है कि 1 सितंबर को शनिवार, दो को रविवार, 3 को जन्माष्टमी, 4,5 और 6 को कर्मचारियों की हड़ताल है. सात को बैंक काम करेंगे. फिर 8 को दूसरा शनिवार है और 9 को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे. इससे बैंक के कामकाज पर काफी ज्यादा असर पड़ेगा. नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स के वाइस प्रेसिडेंट अश्विनी राणा ने से बा तचीत में बताया कि भले ही सितंबर के पहले हफ्ते में बैंक कुछ दिन बंद रहेंगे, लेकिन इसका बैंकिंग लेन-देन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि ...